भारत के सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट का फैसला आयोध्या राममंदिर का आने के बाद समस्त भारत देश एव विदेश की निगाहें केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली एव सर्वाधिक लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह की कार्य प्रणाली पर टिकी हुई थी।उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के पूर्व से ही उत्तर प्रदेश के समस्त जिला पुलिस विभाग को शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु कढ़े निर्देशन जारी कर दिए थे।डीजीपी के निर्देशन एव आदेश का अनुपालन जिला एवं मण्डल व जोन में पदस्थ पुलिस उच्चअधिकारियों ने पूरी ईमानदारी से ड्यूटी सतर्कता व निष्ठावान होकर आदेश का निर्वाहन एव पालन किया।उत्तर प्रदेश मेंशांति व्यवस्था पूर्ण सन्देश मिलने के उपरांत महानिदेशक ओपी सिंह ने पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए बड़ा निर्णय लियाहै।उन्होंने हमेशा कानून-व्यवस्था एव सुरक्षा संरक्षा पर अक्सर अधिकारियों एव कर्मियों को डांट डपट सुनने वाले उच्च अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों द्वारा सतर्कता एव पारदर्शिता से की गई ड्यूटी का इनाम भी मिलना चाहिये। डीजीपी ओपी सिंह ने पहली बार शांति-व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को अपने अपने कर्तव्य का पालन करने हेतु उनके निष्पादन के लिए सार्वजनिक रूप से विशेष सराहनीय कार्य किये जाने बाबद प्रविष्टि देने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व माह एव दिन अक्टूबर नबम्बर में संपन्न हुए विभिन्न त्योहारों और अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद पूर्ण सतर्कता व्यवस्था को बनाये रखने में पुलिसकर्मियों ने बहुमूल्य समय एव अपनी ड्यूटी के प्रति निष्ठावान निष्पक्षता निडरता व निर्भय होकर दीपावली पर्व जैसे त्योहार पर अपने परिवार बच्चो से दूर रहकर छुटटी न मिलने ओर न लिए जानेके उपरांत सतर्कता से डियूटी सुरक्षा उपकरणों के साथ पुलिसकर्मी अपने अपने फील्ड के चप्पे-चप्पे पर दूर दृष्टि सतर्कता के साथ लगातार फील्ड ड्यूटी करते रहे। पुलिसकर्मियों की मेहनत से ही कानून-व्यवस्था सुरक्षा उच्चकोटि की बनी रही। ऐसे उच्च अधिकारियों एव पुलिसकर्मियों की सराहना प्रोत्साहित करना व उनके मनोबल को बढ़ाना बेहद अहम है।डीजीपी ने सभी एडीजी जोन, एडीजी पीएसी, एडीजी रेलवे, आइजी व डीआइजी रेंज, एसएसपी/एसपी को निर्देश दिया था। कि दशहरा, चेहल्लुम, दीपावली, बारावफात, कार्तिक पूर्णिमा व अन्य प्रमुख मौकों तथा अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद शांति-कानून व्यवस्था बनाने में अहम भूमिका सभी अराजपत्रित पुलिसकर्मियों की चरित्र पंजिका में विशेष सराहनीय प्रविष्टि अंकित किये जाने का निर्देशन दिया है।
इस प्रकार सार्वजनिक रूप से पुलिसकर्मियों का प्रोत्साहन मनोबल बढ़ाने का कदम पहली बार भाजापा पार्टी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने सराहनीय कदम उठाया है।उत्तर प्रदेश में पुलिस कर्मियों से लेकर निरीक्षक तक 35 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। जिससे पुलिस विभाग में ओर अधिक सतर्कता पारदर्शिता लाने हेतु सम्भावना व्यक्त की जा रही है।।